देश भर में दुर्गा पूज का उत्सव शुरू होने वाला है। 15 अक्टूबर से नवरात्रि का पवित्र त्योहार शुरू हो रहा है। नवरात्रि के दौरान पूरे देश भर में दुर्गा पूजा का उत्सव मनाया जाता है। दुर्गा पूजा के दौरान खास तौर पर पश्चिम बंगाल और ओडिशा में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। अब ओडिशा सरकार ने दुर्गापूजा के दौरान राज्य भर के स्कूलों में 10 दिनों की लंबी छुट्टी का ऐलान किया है।
